हैरी पॉटर फिल्म में इस्तेमाल हुए 1,000 से अधिक प्रॉप्स और पोशाकें होंगी नीलाम
हैरी पॉटर फिल्म में इस्तेमाल किए गए 1,000 से अधिक दुर्लभ प्रॉप्स और पोशाकें जल्द नीलाम की जाएंगी। अमेरिका के प्रॉपस्टोर ऑक्शन्स नामक नीलामीघर द्वारा आयोजित की जाने वाली इस नीलामी में हैरी पॉटर के चश्मे से लेकर हॉगवर्ट्स ऐक्सप्रेस के प्लैटफॉर्म 9¾ का साइन तक शामिल है। यह नीलामी 4 से 6 सितंबर तक चलने वाली है।