हीरो होता तो प्रियंका चोपड़ा को किस करने में आपत्ति न होती: पुराने विवाद पर अन्नू कपूर
अभिनेता अन्नू कपूर ने फिल्म 'सात खून माफ' में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ हुए एक पुराने विवाद पर एक पॉडकास्ट में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने 'प्रियंका के फिल्म के सीन में किस न करने' के पुराने विवाद पर कहा है, "अगर मैं फिल्म का हीरो होता तो प्रियंका को मुझे किस करने में कोई आपत्ति न होती।"