जब खाने की आदतों के कारण पेट का ऐसिड ग्रासनली में वापस चला जाता है तो हार्टबर्न होता है। वहीं, जब हृदय की मांसपेशियों के हिस्से में ब्लड फ्लो रुक जाता है तब हार्ट अटैक की आशंका होती है। हार्टबर्न आमतौर पर छाती में जलन पैदा करता है जबकि हार्ट अटैक का दर्द बाएं हाथ, गर्दन/पीठ तक फैल सकता है।