हार्ट अटैक का खतरा स्टेंट लगने के बाद भी खत्म नहीं होता, डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके
मंगलुरु के KMC अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नरसिम्हा पई के अनुसार, स्टेंट लगने के बाद भी दोबारा हार्ट अटैक का खतरा पूरी तरह खत्म नहीं होता क्योंकि नई धमनियों में ब्लॉकेज बन सकता है। उन्होंने सलाह दी कि दवाएं नियमित लें, धूम्रपान से दूर रहें, वज़न नियंत्रित रखें, व्यायाम करें और ब्लड प्रेशर व कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखें।