हार्ट अटैक नहीं ब्रेन स्ट्रोक आया था: ऐक्टर टीकू तलसानिया की तबीयत पर उनकी पत्नी

अभिनेता टीकू तलसानिया (70) की पत्नी दीप्ति तलसानिया ने टीकू की तबीयत को लेकर 'एनडीटीवी' को बताया है, "उन्हें हार्ट अटैक नहीं आया बल्कि ब्रेन स्ट्रोक हुआ था...(शुक्रवार) रात 8 बजे के आसपास तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।" गौरतलब है कि मीडिया रिपोर्ट्स में टीकू को हार्ट अटैक आने की बात बताई जा रही थी।

Load More