हार्ट के डॉक्टर ने दी खाने में इन 5 तेलों का इस्तेमाल बंद करने की सलाह
पारस हेल्थ के कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर अमित भूषण शर्मा ने खाने में हाइड्रोजेनेटेड तेल (वनस्पति/डालडा), पाम ऑयल, रिफाइंड वेजिटेबल ऑयल्स और कॉटनसीड ऑयल का इस्तेमाल बंद करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि नारियल का तेल भी अत्यधिक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन तेलों के इस्तेमाल से हार्ट की बीमारी और हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा बढ़ता है।