हार्ट के मरीज़ों को नहीं पीना चाहिए ज़्यादा पानी: दिल्ली के जीबी पंत हॉस्पिटल के डॉक्टर
जीबी पंत हॉस्पिटल (दिल्ली) के कार्डियोलॉजिस्ट प्रोफेसर डॉक्टर विमल मेहता ने कहा है कि हार्ट के मरीजों को ज़्यादा पानी नहीं पीना चाहिए। इससे मरीज़ों में हार्ट पंपिंग में गड़बड़ी, आर्टरीज़ में कमज़ोरी, हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट का जोखिम बढ़ सकता है। अन्य डॉक्टर के मुताबिक, हार्ट रोगियों को दिन में 2 लीटर से ज़्यादा पानी नहीं पीना चाहिए।