हार्ट सर्जन ने बताया कैसे लेग एक्सरसाइज़ से कम किया जा सकता है हार्ट अटैक का खतरा
हार्ट सर्जन डॉक्टर जेरेमी लंदन ने बताया है कि हार्ट-अटैक का खतरा कम करने के लिए मेटाबॉलिक हेल्थ और मसल्स बनाने पर ध्यान देना चाहिए। बकौल डॉक्टर, इसके लिए लेग एक्सरसाइज़ करना ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि जब आप पैरों की मांसपेशियों को सक्रिय करते हैं और मज़बूत बनाते हैं तो इससे शरीर में ग्लूकोज़ का नियंत्रण बेहतर होता है।