हार्ट सर्जरी के बाद मैदान पर उतरे यश धुल ने रणजी ट्रॉफी मैच में जड़ा शतक
अंडर-19 विश्व कप-2022 विजेता भारतीय टीम के कप्तान रहे क्रिकेटर यश धुल ने अपनी हार्ट सर्जरी के बाद खेल के मैदान पर वापसी करते हुए एलीट ग्रुप डी रणजी ट्रॉफी मैच में रविवार को तमिलनाडु के खिलाफ शतक जड़ा।
दिल्ली के बल्लेबाज़ यश धुल ने कहा, "यह छोटी समस्या थी लेकिन अगर इलाज नहीं होता तो गंभीर समस्या बन जाती।"