हार्दिक और भाई क्रुणाल के बीच हुई अनबन? भारत की T20 विश्व कप जीत के बाद लगीं अटकलें
भारत के टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और उनके भाई क्रुणाल पंड्या के बीच अनबन की अटकलें लगी हैं। अहमदाबाद में क्रुणाल और उनकी पत्नी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में नहीं पहुंचे जिससे इन अटकलों को हवा मिली है। वहीं, क्रुणाल ने भाई को बधाई देने वाला कोई ऑनलाइन पोस्ट भी नहीं किया।