हार्दिक ने T20 विश्व कप जीत के बाद शेयर किया वीडियो, कहा- सपने को जी रहा बड़ौदा का लड़का
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टी20 विश्व कप-2024 के फाइनल के आखिरी ओवर में 16 रन डिफेंड करने वाले ऑल-राउंडर हार्दिक पंड्या ने अपनी किशोरावस्था का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "बड़ौदा का...लड़का जो अपने सपने को जी रहा है और हर उस चीज़ के लिए आभारी है जो उसे मिली...इससे ज़्यादा कुछ नहीं मांग सकता।"