हार्दिक पंड्या के साथ अनबन की खबरों पर शुभमन गिल ने दी प्रतिक्रिया
जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने एमआई के कप्तान हार्दिक पंड्या से अनबन की खबरों के बीच इंस्टाग्राम स्टोरी पर पंड्या के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, "कुछ नहीं बस प्यार है। इंटरनेट पर जो कुछ भी आप देखते हैं, उस पर विश्वास न करें।" गौरतलब है, गिल ने टॉस के समय हार्दिक से हाथ नहीं मिलाया था।