हार्दिक पंड्या ने अपने टी-20 करियर में पूरे किए 200 विकेट, बनाया एक नया रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मैच में अपने टी-20 क्रिकेट करियर में 200 विकेट पूरे किए हैं। इसके साथ ही हार्दिक टी-20 क्रिकेट में 200 विकेटों के साथ-साथ 5,000+ रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मैच में 41 रन देकर 2 विकेट झटके थे।