हार्दिक पंड्या ने गेंदबाज़ों पर फोड़ा हार का ठीकरा, कहा- प्लानिंग के अनुसार नहीं हुई बॉलिंग
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने आईपीएल-2026 में मंगलवार को आरआर से मिली हार का ठीकरा गेंदबाज़ों पर फोड़ा है। हार्दिक ने कहा, "गेंदबाज़ी ग्रुप ने प्लानिंग के अनुसार बॉलिंग नहीं की और इस मामले में वो पीछे रह गए...मैं इस हार का दोष सिर्फ बल्लेबाज़ों पर नहीं डालूंगा साफ तौर पर गेंदबाज़ों को ज़िम्मेदारी लेनी थी।"