हार्दिक पंड्या ने जड़ा टी20 विश्व कप 2026 का सबसे लंबा छक्का
भारत के ऑल-राउंडर हार्दिक पंड्या ने टी20 विश्व कप 2026 में अब तक का सबसे लंबा छक्का जड़ दिया है। पंड्या ने नामीबिया के खिलाफ भारत की पारी के 15वें ओवर में 109-मीटर लंबा छक्का लगाया। उन्होंने मैच में 4-चौकों और 4-छक्कों की बदौलत 28 गेंदों में 52 रन बनाए। मैच में शिवम दुबे ने भी 107-मीटर लंबा छक्का जड़ा।