हार्दिक पंड्या ने मुंडवाया सिर, गर्लफ्रेंड माहिका संग पहुंचे श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या रविवार को आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे और इस दौरान उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी मौजूद थीं। मंदिर परिसर से सामने आई दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिनमें हार्दिक मुंडे हुए सिर के साथ नज़र आ रहे हैं।