हार्दिक पंड्या से तलाक होने के डेढ़ महीने बाद मुंबई लौटीं नताशा स्टैनकोविक, शेयर किया पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या से तलाक होने के डेढ़ महीने बाद नताशा स्टैनकोविक सोमवार सुबह सर्बिया से मुंबई लौट आईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। गौरतलब है कि हार्दिक से अलग होने की घोषणा करने से पहले नताशा बेटे के साथ सर्बिया स्थित अपने घर चली गई थीं।