हार्दिक से तलाक की अफवाहों के बीच नताशा ने वीडियो में कहा- भगवान आपके साथ हैं
ऑल-राउंडर हार्दिक पंड्या से तलाक की अफवाहों के बीच उनकी पत्नी नताशा स्टैनकोविक ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह जीवन की परिस्थितियों पर बात कर रही हैं। नताशा ने कहा, "भगवान आपके साथ हैं...आप किस दौर से गुज़र रहे हैं, भगवान को इससे कोई हैरत नहीं होती क्योंकि उनके पास पहले से एक योजना है।"