हैरानी की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी गुवाहाटी गए लेकिन मणिपुर नहीं पहुंचे: कांग्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम दौरे को लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री ने मणिपुर की जनता को एक बार फिर निराश किया है। उन्होंने कहा, "हैरानी की बात है कि प्रधानमंत्री गुवाहाटी गए और वहां एक रात बिताई लेकिन वह पास के मणिपुर नहीं गए...मोदी जी मणिपुर के लोगों से सीधे कब संपर्क करेंगे?"