हैरान हूं, कोई बाइडन और हैरिस की हत्या की कोशिश नहीं कर रहा: ट्रंप से जुड़ी घटना पर मस्क
बिलियनेयर एलन मस्क ने अमेरिका में दूसरी बार पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश को लेकर कहा है, "हैरानी की बात है कि कोई जो बाइडन और कमला हैरिस की हत्या की कोशिश नहीं कर रहा है।" फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच स्थित ट्रंप इंटरनैशनल गोल्फ क्लब के पास गोलीबारी हुई थी और हमलावर पकड़ लिया गया है।