हैरान हूं: श्रीलंका दौरे के लिए टी20I सीरीज़ में कुलदीप का चयन न होने पर आकाश चोपड़ा
श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले टी20I सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में स्पिनर कुलदीप यादव को नहीं चुने जाने पर क्रिकेटर-से-कमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा ने हैरानी जताई है। आकाश ने कहा, "टीम में कुलदीप का नहीं होना हैरान करने वाला है...वह टी20 विश्व कप-2024 की विजेता टीम में थे। क्या ऐसा कुछ है जिसके बारे में हम नहीं जानते?"