हैरान हूं कि हम अभी तक ज़िंदा हैं: दिल्ली की ज़हरीली हवा को लेकर AIIMS डॉक्टर
दिल्ली की ज़हरीली हवा पर AIIMS के डॉक्टर विजय हड्डा ने चिंता जताते हुए कहा, "हैरान हूं कि हम अभी तक जिंदा हैं।" उन्होंने कहा, ''लोग हर सांस के साथ ज़हरीले प्रदूषक कण अंदर ले रहे हैं। ग्रीन पटाखे भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं, क्योंकि उनसे भी हानिकारक गैसें और प्रदूषक कण निकलते हैं।''