हॉर्नबिल फेस्टिवल की इस साल होगी सिल्वर जुबली, दिखेगी नागालैंड की समृद्ध संस्कृति
कोहिमा (नागालैंड) में 1-10 दिसंबर तक हॉर्नबिल फेस्टिवल का आयोजन होगा। इस फेस्टिवल की इस बार सिल्वर जुबली मनाई जाएगी। नागालैंड की विविधता और सांस्कृतिक धरोहर इस उत्सव में भली-भांति झलकता है। लोकनृत्यों में रंग-बिरंगे परिधान, मुखौटे और वाद्य यंत्रों का उपयोग किया जाता है। लोग बांस शूट करी, चावल और अन्य विशेष व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं।