होर्मुज़ पर हमारा पूरा कंट्रोल है, हमारी मंज़ूरी के बिना नहीं गुज़र सकते हैं जहाज़: ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा, "होर्मुज़ स्ट्रेट पर हमारा पूरा नियंत्रण है। अमेरिका की नौसेना की मंज़ूरी के बिना कोई भी जहाज़ यहां से अंदर या बाहर नहीं जा सकता।" उन्होंने आगे कहा, "जब तक कि ईरान कोई समझौता करने के लिए तैयार नहीं हो जाता, इसे पूरी तरह 'सील' कर दिया गया है।