होर्मुज़ में टैंकरों पर हमलों में भारतीय की मौत के बाद केंद्र ने ईरानी उप-राजदूत को किया तलब
ईरान की क्रूज़ मिसाइलों से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के स्वामित्व वाले दो तेल टैंकरों पर होर्मुज़ स्ट्रेट में हुए हमले में एक भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत ने ईरान के उप-राजदूत को विदेश मंत्रालय (MEA) ने तलब किया है। दक्षिणी मार्ग से गुज़र रहे इन टैंकरों पर हुए हमले में आठ अन्य लोग भी घायल हुए थे।