होर्मुज़ से गुज़रने वाले जहाज़ों को खरीदना होगा इंश्योरेंस, एंट्री से 48 घंटे पहले देनी होगी सूचना
ईरान ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा कि होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने वाले जहाज़ों को एडवांस रजिस्ट्रेशन कराना होगा और ज़रूरी सरकारी परमिट व बीमा कवर लेना होगा, वरना वे इस रास्ते को पार नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा जहाज़ों को हॉर्मुज़ की सीमा में पहुंचने से कम-से-कम 48 घंटे पहले ट्रांज़िट रिक्वेस्ट (गुज़रने की अर्ज़ी) जमा करनी होगी।