होर्मुज़ संकट के बीच ईरान तेल से रोज़ाना कमा रहा ₹1,318 करोड़: रिपोर्ट
ब्लूमबर्ग के अनुसार, मिडल ईस्ट युद्ध के बीच ईरान तेल निर्यात से $139 मिलियन/दिन (लगभग ₹1,318 करोड़) कमा रहा है। होर्मुज़ स्ट्रेट इस्तेमाल कर रहा ईरान अभी अकेला बड़ा निर्यातक है जिससे उसका कच्चा तेल ब्रेंट के मुकाबले सबसे कम छूट पर बिक रहा है। ईरान का तेल निर्यात युद्ध से पहले के स्तर के करीब पहुंच गया है।