होर्मुज़ स्ट्रेट के पास 18 भारतीय क्रू मेंबर वाले जहाज़ में लगी आग, 1 की मौत
दुबई में भारत के वाणिज्यिक दूतावास ने कहा है कि होर्मुज़ स्ट्रेट के पास एक छोटे जहाज़ में आग लगाने से एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है और 4 अन्य घायल हुए हैं। जहाज़ पर सवार लोगों को एक अन्य जहाज़ की मदद से रेस्क्यू किया गया। बकौल रिपोर्ट्स, जहाज़ पर 18 भारतीय क्रू मेंबर सवार थे।