होर्मुज़ स्ट्रेट को लेकर ट्रंप की धमकियों का ईरान ने उड़ाया मज़ाक, लिखा- होर्मुज़ के लुटेरे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की धमकियों का ज़िम्बाब्वे स्थित ईरानी दूतावास ने मज़ाक उड़ाया है। दूतावास ने 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' फिल्म जैसा एक पोस्टर शेयर किया जिसमें ट्रंप की तस्वीर के साथ पाइरेट्स ऑफ होर्मुज़ (होर्मुज़ के लुटेरे) लिखा हुआ है। पोस्टर में कमिंग सून लिखे होने के साथ-साथ प्रोड्यूस्ड बाय एपस्टीन लिखा है।