होर्मुज़ स्ट्रेट खुलवाने के लिए UNSC में आए प्रस्ताव पर रूस और चीन ने लगाया वीटो
इज़रायल-अमेरिका के खिलाफ युद्ध के बीच ईरान द्वारा ब्लॉक किए गए होर्मुज़ स्ट्रेट को खुलवाने के लिए यूएनएससी में लाए गए प्रस्ताव पर स्थायी सदस्य रूस और चीन ने वीटो लगा दिया है। सुरक्षा परिषद में 15 देशों में से 11 देशों ने प्रस्ताव के पक्ष में वोट किया और पाकिस्तान व कोलंबिया ने दूरी बनाई।