होर्मुज़ स्ट्रेट जल्द ही खुलेगा, वरना ईरान को ज़ोरदार झटका लगेगा: ट्रंप
शांति वार्ता के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि होर्मुज़ स्ट्रेट जल्द ही खुल जाएगा। उन्होंने कहा, "यह बहुत जल्द खुलने वाला है...वरना उन्हें (ईरान) ज़ोरदार झटका लगेगा...फिर यह खुल जाएगा।" ट्रंप ने कहा, "ईरान ने मुझे फोन किया और विनम्रता से कहा, 'क्या हम बात कर सकते हैं?' मैंने कहा, हां, हम बात कर सकते हैं।"