कितने दिनों में LPG की खेप लेकर भारत पहुंचेंगे होर्मुज़ स्ट्रेट पार कर आ रहे दोनों जहाज?
भारतीय झंडे वाले दो LPG टैंकर शिवालिक और नंदा देवी मिडल ईस्ट में जंग के बीच होर्मुज़ स्ट्रेट पार कर भारत आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय नौसेना की निगरानी में आगे बढ़ रहे दोनों जहाज़ दो दिन में मुंबई या कांदला के बंदरगाह पहुंच सकते हैं। बकौल रिपोर्ट्स, शिवालिक में लगभग 40,000 मीट्रिक टन LPG है।