होर्मुज़ स्ट्रेट बंद होने से भारत पर क्या फर्क पड़ेगा?
अमेरिका द्वारा होर्मुज़ स्ट्रेट में नाकाबंदी का असर भारत पर सिर्फ कच्चे तेल तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि इससे ऑयल-प्राइस में तुरंत झटका लग सकता है जिससे ईंधन महंगा होगा और महंगाई बढ़ेगी। LNG सप्लाई में रुकावट से बिजली उत्पादन, फर्टिलाइज़र प्रोडक्शन और सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रभावित हो सकता है। LPG सप्लाई बाधित होने का सीधा असर घरों पर पड़ेगा।