होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने वाले तेल टैंकरों से $1/बैरल टोल वसूलेगा ईरान: रिपोर्ट
ईरान के पेट्रोकेमिकल उत्पाद निर्यातकों के संघ के प्रवक्ता हामिद हुसैनी ने बताया कि होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने वाले तेल टैंकरों से ईरान $1/बैरल टोल वसूलेगा और भुगतान क्रिप्टोकरेंसी में लिया जा सकता है। वहीं, खाली टैंकरों को आवाजाही मुफ्त में होगी। बकौल रिपोर्ट्स, जहाज़ों को पहले कार्गो में लदे तेल की जानकारी देनी होगी जिसके बाद उन्हें अनुमति मिलेगी।