होर्मुज संकट के बीच भारत ने बढ़ाया LPG उत्पादन, 41 देशों से मंगाई गैस: हरदीप पुरी
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि होर्मुज संकट के बीच भारत ने रसोई गैस की आपूर्ति बनाए रखने के लिए घरेलू उत्पादन बढ़ाया और आयात के स्रोत 27 से बढ़ाकर 41 देशों तक किए। LPG उत्पादन 34 हज़ार से बढ़कर 55 हज़ार मीट्रिक टन प्रतिदिन हो गया। अमेरिका और अल्जीरिया से भी गैस मंगाई गई।