होर्मुज़ संकट के बीच इराक ने विदेशी कंपनियों के तेल क्षेत्रों का उत्पादन पूरी तरह किया बंद
अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच होर्मुज़ स्ट्रेट बाधित होने के चलते इराक ने सभी विदेशी संचालित तेल क्षेत्रों पर फोर्स मेज्योर घोषित कर दिया है। इराकी तेल मंत्रालय के मुताबिक, स्टोरेज क्षमता सीमा तक भर जाने के कारण प्रभावित क्षेत्रों में उत्पादन बंद करने का आदेश दिया गया है। इसके तहत विदेशी कंपनियों को किसी भी तरह का मुआवजा नहीं मिलेगा।