होर्मुज़ स्ट्रेट की नाकाबंदी को लेकर ट्रंप की धमकी के बाद ईरान ने दी प्रतिक्रिया
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा होर्मुज़ स्ट्रेट की नाकेबंदी का एलान किए जाने के बाद ईरान ने प्रतिक्रिया दी है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा है कि होर्मुज़ स्ट्रेट के करीब आने की कोशिश करने वाले किसी भी सैन्य जहाज़ को संघर्ष-विराम का उल्लंघन माना जाएगा। ईरान ने कहा कि इस स्ट्रेट पर ईरान की नौसेना का नियंत्रण है।