होर्मुज़ स्ट्रेट पार करके भारत पहुंचा तेल टैंकर 'जग लाडकी'
मिडल ईस्ट वॉर के बीच तेल टैंकर 'जग लाडकी' लगभग 81,000 मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर होर्मुज़ स्ट्रेट पार करके गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंच गया है। गौरतलब है, टैंकर में कच्चा तेल लोड करने के वक्त UAE के फुजैराह ऑयल टर्मिनल पर हमला हुआ था। इससे पहले LPG टैंकर 'शिवालिक' और 'नंदा देवी' भी भारत पहुंच चुके हैं।