होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने के लिए तेल टैंकर ने ₹18 करोड़ से अधिक का किया भुगतान: रिपोर्ट
लॉयड्स लिस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने के लिए एक तेल टैंकर ने ईरान को लगभग $2 मिलियन (₹18 करोड़ से अधिक) का भुगतान किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान द्वारा जहाज़ों के लिए 'सुरक्षित' कॉरिडोर खोले जाने के बीच ऐसा हुआ है और ईरानी सेना ने अप्रूव्ड जहाज़ के लिए रजिस्ट्रेशन सिस्टम की शुरुआत की है।