हिरासत में प्रदर्शनकारियों को परोसे गए कचौड़ी-समोसा व चाय; दिल्ली पुलिस ने जारी किया वीडियो
दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को चाय और कचौड़ी-समोसे परोसने का वीडियो ऑनलाइन वायरल है। वीडियो बनाने वाले एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "हमारे साथ बुरा बर्ताव नहीं किया गया...बल्कि बहुत अच्छे से ख्याल रखा गया।" दिल्ली पुलिस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मुश्किल समय में विनम्र बने रहने के लिए धैर्य और नेक इरादे चाहिए।