हिरासत में रहते हुए सांसद इंजीनियर राशिद को मिली संसद सत्र में भाग लेने की अनुमति
दिल्ली हाईकोर्ट ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग केस में गिरफ्तार किए गए बारामूला से लोकसभा सांसद इंजीनियर राशिद को 26 मार्च से 4 अप्रैल तक संसद सत्र में शामिल होने की अनुमति दे दी है। कोर्ट के अनुसार, इंजीनियर राशिद को पुलिस सुरक्षा में जेल से संसद लाया जाएगा और सत्र समाप्त होने के बाद दोबारा हिरासत में लिया जाएगा।