हालैंड ने कटा लिए अपने लंबे सुनहरे बाल, नया लुक हुआ वायरल
मैनचेस्टर सिटी के स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड ने नए प्रीमियर लीग सीजन से पहले अपने लंबे सुनहरे बालों को हटाकर
'बज़ कट' करा लिया है। वीडियो कॉल पर उनका नया लुक देखने के बाद ज़्लाटन इब्राहिमोविच ने कहा, 'तुमने ये क्या करलिया? मुझे ब्लॉक करो और मेरा नंबर डिलीट कर दो।" उनके नए लुक पर एक ने कहा, "मुझे बढ़िया लगा।"