हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी बेचने के लिए किसी कंपनी का अधिग्रहण करेगी एलआईसी: CEO मोहंती
देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी अब हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी बेचने की योजना बना रही है। कंपनी के एमडी-सीईओ सिद्धार्थ मोहंती ने जून तिमाही के नतीजे घोषित करते हुए बताया है कि एलआईसी इसके लिए किसी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी का अधिग्रहण करने पर विचार कर रही है। बकौल मोहंती, यह अधिग्रहण इसी वित्त वर्ष में करने का इरादा है।