होली पार्टी की अनुमति न मिलने पर MP में छात्रों ने प्रोफेसर्स को कॉलेज में बनाया बंधक
इंदौर (मध्य प्रदेश) के होलकर साइंस कॉलेज में होली पार्टी की अनुमति नहीं मिलने से नाराज़ छात्रों ने प्रोफेसर्स को बंधक बनाकर कॉलेज के हॉल में बंद कर दिया और वहां की बिजली काट दी। एक अधिकारी के अनुसार, प्रोफेसर्स करीब आधे घंटे तक हॉल में बंद रहे और बाद में एक कर्मचारी ने खिड़की से बाहर निकलकर दरवाज़ा खोला।