हेलीकॉप्टर 'लूटे' जाने की घटना पर यूपी पुलिस ने जारी किया स्पष्टीकरण
मेरठ (यूपी) पुलिस ने हेलीकॉप्टर 'लूटे' जाने की खबर पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है, "एक शख्स ने 3 महीने पहले परतापुर हवाईपट्टी पर हुई मारपीट को लेकर शिकायत दी है...हेलीकॉप्टर लूटने की कोई घटना नहीं हुई।" पुलिस ने कहा, "प्रथम दृष्टया मामला एविएशन कंपनी के दो पार्टनर के बीच का है जिनमें किसी बात को लेकर विवाद है।"