हेलीकॉप्टर न पहुंचने पर तेलंगाना में बाढ़ में फंसे 9 लोगों को शख्स ने JCB से बचाया
तेलंगाना में हाल ही में आई भीषण बाढ़ में एक पुल पर फंसे 9-लोगों को सुबान खान नामक शख्स ने जेसीबी से बचाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। गौरतलब है, खराब मौसम के कारण पीड़ितों तक हेलीकॉप्टर नहीं पहुंच सका था जिसके बाद सुबान ने उन्हें बचाने का फैसला किया। लोगों ने उन्हें 'रियल लाइफ हीरो' कहा।