हेलीकॉप्टर से अज्ञात स्थान पर भागे नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली
नेपाल में Gen Z के विरोध-प्रदर्शनों के बीच नेपाल के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद केपी शर्मा ओली मिलिट्री हेलीकॉप्टर में सवार होकर अज्ञात स्थान पर चले गए हैं। नेपाल में सोशल मीडिया पर बैन को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की गोली लगने से कई लोगों की मौत होने के बाद ओली ने इस्तीफा दिया था।