हालात बिगाड़ने की कोशिश हुई तो जवाब देंगे: भारत-पाक में संघर्ष के बीच EU प्रतिनिधि से जयशंकर
भारत-पाक में संघर्ष की स्थिति के बीच भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूरोपियन यूनियन (ईयू) की उच्च प्रतिनिधि/उपाध्यक्ष (एचआरवीपी) काजा कल्लास से फोन पर बात की है। इसकी जानकारी देते हुए जयशंकर ने X पर कहा, "ईयू एचआरवीपी से मौजूदा हालात पर चर्चा की...अगर हालात बिगाड़ने की कोशिश की गई तो भारत की ओर से सख्त जवाब दिया जाएगा।"