हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम खारिज होने के मुख्य कारण क्या हैं?
हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते समय ज़रूरी जानकारी छिपाने, अधूरी या गलत जानकारी देने से क्लेम रिजेक्ट हो सकता है। निर्धारित समयसीमा में अप्लाई नहीं करने और सम इंश्योर्ड से अधिक राशि क्लेम करने पर भी क्लेम रिजेक्ट हो सकता है। पॉलिसी बाज़ार के मुताबिक, पहले से मौजूद बीमारी की जानकारी न देने के चलते 25% क्लेम खारिज किए जाते हैं।