हेल्थ इंश्योरेंस पर 18% जीएसटी को लेकर संसद परिसर में विपक्ष ने किया प्रदर्शन
जीवन बीमा व स्वास्थ्य बीमा पर 18% जीएसटी को लेकर विपक्ष ने मंगलवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसद 'तानाशाही नहीं चलेगी, गरीबों को लूटना बंद करो' नारे लगाते दिख रहे हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हेल्थ इंश्योरेंस से जीएसटी हटाने की अपील की थी।